ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव अजनाली में बच्चों को लेकर हुए झगड़े में एक महिला के गर्भपात होने का मामला सामने आया है । दरअसल गांव अजनाली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो बच्चों की आपसी लड़ाई को छुड़वाने गई गर्भवती महिला को कथित तौर पर बेरहमी से पीटने और उसके पेट में लातें मारने की बजह से चार महीने का भ्रूण का गर्भपात हो गया है ।
सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में उपचाराधीन पीडि़ता प्रीति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पांच साल का बेटा पड़ोस में खेलने चला गया और इसी दौरान पड़ोस के बच्चों से आपसी लड़ाई हो गई । जैसे ही वह बच्चों की लड़ाई छुड़वाने पड़ोस में गई तो वहां दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने उसकी जमकर मारपीट की और उसके पेट में पर लात घूंसे मारे जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई । घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरु कर दिया और महिला के पेट में पल रहा चार महीने का बच्चा नष्ट हो गया।
पीडि़ता के परिवारिक सदस्यों ने संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है । उधर इस मामले सबंधी थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पीडि़त महिला के ब्यान दर्ज कर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जिनमें नीलम, ज्योति और अक्षय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Watch Video
https://youtu.be/vQ_0YYT_jhA
