ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इटली में काम के दौरान एक पंजाबी नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार 24 साल का जिम्मी कुमार फगवाड़ा का रहने वाला था। उसके परिवार के ऊपर लाखों का कर्जा था जिस कारण वो इटली पैसे कमाने के लिए चला गया था।
इटली में जिम्मी को एक डेयरी फार्म में काम मिल गया जहां पर वो काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक नौजवान के घर पर शौक का माहौल बना हुआ है।

