ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेअदबी के मामलों के अहम गवाह अपना बयानों से पलटते हुए कहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधाना ने उस पर दबाव बनाया था जिसके बाद उसने उस तरह का बयान दिया था। जिसके बाद सुखजिंदर सिंह रधावा का इस मामले में बड़ा बयान सामने आया है।
सूत्रों से पता चला है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि हिम्मत सिंह इस मामले का गवाह ही नहीं है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हिम्मत सिंह को समंन नहीं भेजा गया था बल्कि वो खुद ही अपना बयान देने के लिए आया था। रंधावा का कहना है कि वो उसके ऊपर गलत आरोप लगा रहा है और साथ ही इस मामले को सियासी दबाव करार दिया है।
रंधाबा ने अकाली दल पर निशाना कसते हुए कहा कि अकाली दल धार्मिक स्थल पर प्रवाह नहीं करते बल्कि वहां पर अपनी सियासत करते है। इसके अलावा उन्होने इस मामले को विधानसभा में रखने की भी बात कही है।


