फिर दागदार हुई पुलिस की वर्दी, हादसे वाली बस का नंबर बदलने का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के नजदीक आदमपुर में पुलिस की वर्दी फिर दागदार हुई है। ताजा मामला आदमपुर थाने का है। स्कूल बस की टक्कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के नजदीक आदमपुर में पुलिस की वर्दी फिर दागदार हुई है। ताजा मामला आदमपुर थाने का है। स्कूल बस की टक्कर से स्कूल से घर लौट रही छात्रा की मौत के मामले में घटना को अंजाम देने वाली बस का नंबर बदलने के आरोप में एक एएसआई जंग बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है।

मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी गई है। दरअसल रविवार को गांव सफीपुर के नजदीक एक निजी स्कूल की बस ने रचना को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रचना गांव जलभै के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी और छुट्टी के बाद घर आ रही थी।

शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया था। मामला उस समय बिगड़ गया जब लोगों ने थाने में पहुंच तफ्तीश अफसर जंग बहादुर सिंह से एफआइआर की कॉपी मांगी। गांव के पूर्व सरपंच रंजीत सिंह राणा के अनुसार पहले तो आनाकानी की गई पर जब उन्हें कॉपी मिली तो वह हैरान रह गए। कॉपी में बस का नंबर बदला गया था। लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए हादसे वाली बस भी थाने पहुंचा दी।

गांववालों ने पुलिस पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए और संबंधित जांच अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक लड़की का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

 Watch Video

https://youtu.be/BCEQz1YKrzc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *