ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नौजवान अपने सुनहरे भविष्य के लिए विदेश जाना चाहते है। जिस कारण पंजाब के अधिकतर नौजवान विदेश जाने की इच्छा रखते है। पर ये इच्छा अब उनकी जान लेने की उतारु हो गई है। जी हां ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। गांव कोकरी कलां में रहने वाली छात्रा ने कैनेडा में पढ़ने के लिए IELTS की परीक्षा दी पर परीक्षा में कम बैंड आने के कारण वो काफी मानसिक रूप से परेशान हो गई।
इसी परेशानी के चलते उसने जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये मामला यही नहीं थमा बेटी को मरा हुआ देखकर मां न भी जहरीली दवाई पी ली। इस घटना का पता जैसे ही छात्रा को पिता को लगा तो उन्होने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई है।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता का कहना है कि उनकी बेटी काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी पर बैंड ना आने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने घटना वाली स्थान पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


