ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना पुलिस ने बीते दिनों हुए ट्रिपल मर्डर केस को हलकर लिया है | आपको बता दें कि लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर में 2 हफ्ते पहले नानी और उसकी पोतियों का उनके ही एक परिजन ने क़त्ल कर दिया था | जिसका नाम राजविंदर बताया जा रहा है |
वहीं पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि राजविंदर को संगरूर की एक धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया गया है आपको बता दें कि लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर पर दो बच्चियों और उनकी नानी के कत्ल का ये मामला है और अब कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है | जिसके चलते लुधियाना के पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि यह काफी समय से अपना भेष बदल कर अमृतसर में रह रहा था | उसके बाद वहां से 3 दिन पहले ही ये संगरूर की एक धर्मशाला में रह रहा था जिसे सीआईए टू की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया |
आरोपी ने वारदात में जो हथियार इस्तेमाल किए थे वो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही इस मसले को भी सुलझा लिया जाएगा कि कत्ल के पीछे आखिर वजह क्या थी |
Watch Video
https://youtu.be/7K4WVc6S9mI
