ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लड़कियों को लेकर सरकार के द्वारा बनाए गए सभी कानून उस समय खोखले नजर आने लगे जब एक दिव्यांग महिला के साथ गैंगरेप हो जाने की खबर सामने आई। हरियाणा सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठाए है इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई से बेखौफ हो कर दरिंदे अपनी घिनौनी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां पर एक दिव्यांग महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार महिला ना तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। कहा जा रहा है कि तीन अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही तीनों आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब दरिंदे ने बोलने और सुनने से असमर्थ महिला के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो इस तरह का पहला भी मामला सामने आया था। इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वो इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस की कार्रवाई का खौफ हो।


