जनधन योजना के नाम पर मोदी सरकार ने दिया पंजाब और हरियाणा के लोगों को बड़ा झटका !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तहत लाखों लोगों का बैंक खाता खुलावाया गया था। इस योजना के तहत कई गरीब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तहत लाखों लोगों का बैंक खाता खुलावाया गया था। इस योजना के तहत कई गरीब लोगों के भी खाते खुलवाए गए थे वो भी जीरो बैलेंस पर। जिसके बाद हर किसी को ये आस हो गई थी कि सरकार उनके लिए कुछ करेंगी पर सब धरा का धरा रह गया। जनधन के खातो को  लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Jan Dhan yojana

सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही जनधन खाते बंद हो सकते है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में 15 लाख से भी ज्यादा जनधन खाते बंद हो सकते है जिसका का कारण ये बताया जा रहा है कि जिस खातों से ट्राजैक्शन नहीं हो रही है और खातों का बैलेंस जीरों रखा हुआ है उस पर ये कार्रवाई की जा सकती है। बैंक सूत्रों का ये भी कहना है कि आरबीआई ने ही इस तरह की कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए है।

Jan Dhan yojana

बैंक लोगों को 30 दिन का नोटिस भेजा जाएगा जिसके तहत जो भी व्यक्ति अपने खाते को चालू रखना चाहेगा वो इस खाते को 30 दिन के अंदर अंदर चालू करना होगा। जो खाता को इस नोटिस के बाद भी जारी नहीं करेंगा उसका खाता बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जनधन योजना के तहत देशभर के लोगों के घर घर जाकर इन खातों को खुलवाया गया था।

Jan Dhan yojana

साल 2014 में इन खातों को खुलावाया गया था तब से कई लोगों के खातों का बैलेंस जीरो ही पड़ा हुआ है जिस कारण बैंक इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को आज भी आशा है कि इन खातों के जरिए उनको सरकार से कुछ फायदा मिल सकता है। पर उनके खातों को बंद करने की नौबत आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *