ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक हुई | ये बैठक सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस प्रभारी और लीडर ऑफ ऑपोजिशन के साथ हुई | बैठक में पंजाब की ओर से सीएम कैप्टन और सुनील जाखड़ इस मीटिंग में मौजूद रहे | वहीं हरियाणा की ओर से किरण चौधरी और अशोक तंवर और हिमाचल से सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे |
बैठक के दौरान सभी से उनके राज्यों का फीडबैक भी लिया गया | वहीं राफेल मुद्दे को लेकर चर्चा की गई और मीटिंग में ये कहा गया कि इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं | वहीं केरल में हुए डिजास्टर को नेशनल डिजास्टर घोषित किया जाए | मीटिंग में यह मांग भी रखी गई | इस बारे में जानकारी देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि साथ ही उन्होंने राफेल डील और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी चर्चा की है | वहीं 19 अगस्त को अकाली दल की कुरुक्षेत्र में रैली के बारे में उन्होंने कहा कि वो कुछ नहीं है | अकाली दल इनेलो की बी टीम है और ये लोगों को बरगला रहे हैं | उन्होंने कहा कि SYL के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल का स्टैंड क्या है पहले यह स्पष्ट करें |
वहीं बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि बैठक में चुनावों को लेकर राफेल के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई | लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरुक किया जाए उसके बारे में बैठक में चर्चा की गई |
Watch Video
https://youtu.be/wcGP5Tp6RQI
