ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना में बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस ने प्रीत पैलेस के सामने पहले दो कार और दो ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। उसके बाद एक्टिवा सवार को रौंदते हुए निकल गई। इससे एक्टिवा सवार मनोज कुमार जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने के साथ इंश्योरेंस एजेंट भी थे। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़ कर फरार हो गया। आत्म पार्क चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब की है। सिंडीकेट कंपनी की बस गिल रोड से बस स्टैंड की और जा रही थी। पुल से उतरते ही बेकाबू हुई बस ने अपने आगे जा रहे दो ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। उनसे आगे जा रहीं दो कारें भी बस की चपेट में आ गई। उसी बीच बस ने अपने बाई तरफ एक्टिवा स्कूटर पर जा रहे मनोज को अपनी चपेट में ले लिया। बस का टायर उसका सिर कुचलते हुए निकल गया। सीसीटीवी की फुटेज में एक व्यक्ति बस की पिछली खिड़की से गिरता भी नजर आ रहा है, मगर उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
Watch Video
https://youtu.be/aYrKz2QLsR4
