ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फगवाड़ा में एक पुलिस मुलाज़िम ने खुद को गोली मार ली | जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया | मुलाज़िम की पहचान निर्मल सिंह वासी गोबिंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई जो की सदर थाने के पुलिस क्वाटर्स में रहता है |
निर्मल सिंह फगवाड़ा के विधायक सोमप्रकाश कैंथ के गनमैन के तौर पर कार्यकर रहा है | फिलहाल निर्मल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है | बताया जा रहा है की निर्मल सिंह के पेट में गोली लगी है | निर्मल सिंह किसी काम से जालंधर आया हुआ था और वापिस जाकर इसने इस घटना को अंजाम दिया पर अभी तक खुद को गोली मारने का खुलासा नहीं हो पाया है |

