कैप्टन अमरिंदर को याद आए स्मार्टफोन, नौजवान नशा छोड़ें – मिलेंगे स्मार्टफोन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो पंजाब के नौजवानों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो पंजाब के नौजवानों को नौकरी देंगे साथ ही स्मार्टफोन दिए जाएंगे और साथ ही पंजाब में से नशे को खत्म करने के लिए कसम खाई थी पर कैप्टन साहिब की कसम उस समय झुठी साबित हो गई जब पंजाब में नशे की ओवरडोज के कारण नौजवान मरने लगे थे। इसके बाद पंजाब सरकार की नींद खुली और उन्होने नशे के खिलाफ कई मुहिम शुरू की।

moga drugs

साथ ही सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्कूलों और कॉलेजो में तू मेरा बडी मुहिम का आगाज किया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के सीएम पंजाब के लोगों को एक साथ होकर नशे को खत्म करने के लिए प्रेरीत करेंगे जिससे नौजवान को नशे के जाल से बाहर निकाल जा सकें।

captain smartphone

साथ ही उन्होने नौजवानों से नशा छोड़ने की भी बात कही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौजवानों को जल्द ही स्मार्टफोन मुहैया करवाने की भी बात कही। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये दावा किया है कि अब तक दो लाख से भी ज्यादा नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *