ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जहां एक तरफ नौजवान नशे के कारण मर रहे है तो एक ऐसा नौजवान भी सामने आया है जिसने वेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर ली।
मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर नौजवान ने नौकरी ना मिल सकने के कारण ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि नौजवान का परिवार कर्जे में डुबा हुआ है जिस कारण वो नौकरी की तलाश कर रहा था और नौकरी ना मिल सकने के कारण नौजवान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही दूसरी तरफ मृतक नौजवान के घर पर मातम का माहौल बना हुआ है।



