ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 15 अगस्त के मौके पर पूरा देश भारत की आजादी में रंगा हुआ है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला में तिरंगा फहराया।
Greetings to all on this Independence Day. Let us today remember all those great heroes who laid their lives to make this freedom possible. And let us dedicate ourselves to following their ideals, to free each one of us from pain and suffering.
Jai Hind. #ਸੁਤੰਤਰਤਾਦਿਵਸ pic.twitter.com/2YwjB6cBe9— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) August 15, 2018
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने लुधियाना में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया।
साथ ही उन्होने पंजाबवासियों को संबोधित करते हुए कुछ अहम बातें कही। आइये आपको बता दें कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कही हुई अहम बातें:-
- नशे को खत्म करने के लिए एक बड़ी स्कीम को लॉन्च करेंगे। इस स्कीम के तहत एसटीएफ की टीम स्कूलों में जाएगी और वो स्कूलों में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना सिखाएंगी।
- पंजाब में अग्रेजी माध्यम स्कूलों को ज्यादा से ज्यादा खोला गया है ताकि बच्चों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े’
- 29% नौकरियों में बढ़ावा किया गया और छोटे यूनिट फिर से शुरू किए गए
- करीब 2000 करोड़ रूपए सड़को और पूलों के लिए दिए गए है
- लुधियाना के विधायको को शहर के विकास के लिए दिए दिए 2-2 करोड़ रूपए
- लुधियाना में खत्म की जाएगी पानी की समस्या। इसके लिए दिए गए 366 करोड़ रुपए दिए गए
- जिनके पास नौकरी नहीं है उनको सोशल सिक्योरिटी रकम दी जाएगी।
- देश में सबसे सस्ती बिजली पंजाब में 5 यूनिट दे रहे है।



