ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज देशभर में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/677689712584686/
साथ ही लाल किला पर झंडा भी फहराया। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचिर से सभी देशवासियों को संबोधित किया।
Independence Day greetings to the people of India. Jai Hind! #IndependenceDayIndia
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं! जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2018
उन्होने कहा कि हमारे देश की बेटियों ने सातों समुद्र को तिरंगे से रंग दिया है। इस तिरंगे के लिए सेना के जवानों ने अपनी कुर्बानी दी है। आजादी के संघर्ष ने सपनों को संजोया है। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की ये है बड़ी बातें:-
- 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश
- दिल्ली में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा
- सेना ने पीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
- स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण
- देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं- पीएम
- ‘हमारी बेटियों ने सातों समुद्र को तिरंगे से रंग दिया’
- भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक- पीएम
- तिरंगे की शान के लिए सेना के जवानों ने दी कुर्बानी
- हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है- पीएम
- देश को आगे बढ़ाने के लिए लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं- पीएम
- ‘2014 में देशवासी सरकार बनाने में नहीं देश बनाने में जुटे’
- 2013 के रफ्तार से चलते तो दशक बीत जाते- पीएम
- आज देश दोगुना हाइवे बना रहा है- मोदी
- ‘देश मोबाइल की मेनुफेक्चरिंग कर रहा है’
- ‘सबसे ज्यादा हवाई जहाज खरीदे जा रहे हैं’
- स्कूलों में शौचालय बनाए जा रहे हैं- मोदी
- नए-नए स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं- मोदी
- ‘गांव-गांव तक पहुंच रही डिजिटल इंडिया मुहिम’
- देश का किसान आधुनिक हो रहा है- मोदी
- दुनिया में हिंदुस्तान की नाम हो- पीएम
- व्यापारियों में नया उत्साह देखने को मिला- पीएम
- GST को लोगों ने किया स्वीकार- पीएम
- ‘बुलंद हौंसलों से बेनामी संपति के लिए कानून बनता है’
- भारत को आशा, अपेक्षा से देख रही है पूरी दुनिया- पीएम
- 2014 से पहले ऐसा कुछ नहीं था- पीएम
- REFORM, PERFORM, TRANSFORM का जमाना- पीएम
- सारी दुनिया बोल रही है कि भारत अब जग चुका है- पीएम
- भारत अब विश्व के लिए नया स्त्रोत बन रहा है- पीएम
- भारत अब विश्व को गति देने वाला है- पीएम
- आज विश्व देश को अनेकों संस्थाओं में जगह दे रहा है- पीएम
- भारत के पासपोर्ट की ताकत बढ़ चुकी है- पीएम
- आज देश को प्रेरणा दे रहे हैं उत्तर-पूर्वी राज्य- पीएम
- आज नॉर्थ-ईस्ट में हर तरह की सुविधा मौजूद- पीएम
- पहले नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली दूर लगता था- पीएम
- हमने 4 साल में दिल्ली को नॉर्थ-ईस्ट के दरवाजे पर लाया-पीएम
- हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश का नाम किया रोशन- पीएम
- हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में कर रहा प्रगति- पीएम
- देश अंतरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएगा- पीएम
- अब हम मानव समेत गगन यान लेकर जाएंगे- पीए
- मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाले चौथा देश बनेगा- पीएम
- कृषि क्रांति को देश में आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद- पीएम
- कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की ओर अग्रसर- पीएम
- किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य- पीएम
- मक्खन पर लकीर नहीं पत्थर पर लकीर बनाने वाले- पीएम
- पत्थर पर लकीर बनाना खून-पसीने की मेहनत- पीएम
- मछली उत्पादन में नंबर 1 पर पहुंचने वाला है देश- पीएम
- खादी की बिक्री पहले से दोगुनी हो गई है- पीएम
- हमारे देश में मानव की गरिमा सुप्रीम होती है- पीएम
- गरीब के घर में हम हर सुविधा पहुंचा रहे हैं- पीएम
- दिल्ली से चली योजनाओं को 65 हजार गांवों में पहुंचाया- पीएम
- स्वच्छता अभियान से 3 लाख बच्चे मरने से बचे- पीएम
- देश के हर व्यक्ति को आरोग्य की मिले सुविधा- पीएम
- पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा जन आरोग्य अभियान- पीएम
- 50 करोड़ नागरिक को मिलेगा अभियान का लाभ- पीएम
- ‘योजनाएं कई बनती है, लेकिन कुछ लोग उसकी मलाई खा जाते हैं’
- सरकारें आंखें बंद कर के बैठ जाती है- पीएम
- लेकिन हम ऐसे बैठने वालों में से एक नहीं हैं- पीएम
- देश की जनता में विश्वास पैदा करना सबसे जरूरी- पीएम





