इंसान बना हैवान, युवक के सिर पर 13 बार किये वार, घटना में CCTV में कैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम की अनाजमंडी में बीती 8 और 9 अगस्त की देर रात को सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम की अनाजमंडी में बीती 8 और 9 अगस्त की देर रात को सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी और इसी तीसरी आंख की मदद से गुरुग्राम पुलिस न केवल हत्या का आरोपियों तक पहुंची बल्कि पूरी वारदात का खुलासा भी कर दिया है । सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में एक व्यक्ति दूसरे शख्स पर लाठी से वार पर वार कर रहा है।

पुलिस की माने तो मृतक ओम प्रकाश के सिर में तकरीबन 13 वार किए गए । ओम प्रकाश पूरी रात वहीं घायल अवस्था मे पड़ा तड़पता रहा । खून ज्यादा बहने के चलते 30 वर्षीय ओमप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम अनुसार सीसीटीवी ने हत्या मामले की गुथ्थी सुलझाने में अहम रोल अदा किया। जिसकी मदद से दोनों हत्या के आरोपी बदमाश पुलिस गिरफ्त में आए । इस वारदात में दोनों पक्षों ने शराब पी हुई थी और इसी नशे के चलते मामूली कहा सुनी इतनी बढ़ गयी कि खौफनाक वारदात की शक्ल इख्तियार कर ली।

बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग रहते हुए भी हत्या के मामले में सज़ा काट चुका है और दूसरा भी लड़ाई झगड़े जैसे मामलो में शामिल रहा है। बरहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Watch Video

https://youtu.be/Lrm0Dna8V3A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *