दिल्ली में तीन दरिंदो ने नाबालिग बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी हुए गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े बड़े दावे करती है साथ बेटियों को लेकर कई अहम कानून भी बनाए गए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े बड़े दावे करती है साथ बेटियों को लेकर कई अहम कानून भी बनाए गए है। इसके बावजुद भी दरिदें अपनी  घिनौनी बारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। सख्त कानून बनाए जाने के बावजुद भी दरिंदो के अंदर किसी भी तरह का डर नहीं पनप रहा है बल्कि बलात्कार के कई मामले हर रोज सामने आ रहे है।

rape case

जिस कारण सरकार के बनाए कानून पर सवाल उठते है आखिर ये किस तरह के कानून बनाए जा रहे है कि वो बलात्कार के मामले थमने की जगह और बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही एक और ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां पर तीन व्यक्तियों ने एक मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दिया। जिसके बाद ये सवाल उठ रहे है कि आखिर उस बच्ची का क्या कसूर था कि उसके साथ इस तरह की हैवानियत की गई।

rape case

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बच्ची ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके साथ तीन लोगों ने उसके साथ अलग अलग समय पर बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के मां बाप का तलाक हो गया है औऱ वो अपने पिता के साथ रहती है।

rape-image

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले लगातार सामने आ रहे है जिसके बाद सवाल ये उठता है कि सराकर आखिर कर क्या कर रही है सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा देश की बेटियों की लाज बचानी है तो कानून को लागू भी करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *