ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है,जिस कारण वहां का जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही भारी बारिश के कारण नदिया नालो का पानी रोपड़ हैंड वर्कस में इक्टठा हो रहा है जिस कारण सतलुज दरिया में करीब 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है।
इसके साथ ही अर्ल्ट भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि आने वाले समय में यदि हिमाचल प्रदेश में इसी तरह से बारिश होती रही तो सतलुज दरिया में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
सूत्रों से पता चला है कि पानी बांध की तरफ आ रहा है। साथ ही कई स्थानों को नाजुक स्थान घोषित कर दिए गए है। सतलुज पानी में बढ़ते पानी के स्तर के कारण किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। साथ ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहा पर अर्ल्ट जारी कर दिया गया है।


