Referendum 2020 के खिलाफ पंजाब और लंदन में हुआ ज़ोरदार प्रदर्शन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान की मांग को लेकर सिख भाईचारे से अलग गर्मख्यालियों की तरफ से लंदन में बड़े स्तर पर रेफरेंडम 2020 के सहयोग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान की मांग को लेकर सिख भाईचारे से अलग गर्मख्यालियों की तरफ से लंदन में बड़े स्तर पर रेफरेंडम 2020 के सहयोग से रैली की गई। गौरतलब है कि पंजाब में इस रैली को लेकर काफी प्रदर्शन हुआ। साथ ही शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर रैली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Protest

वहीं दूसरी तरफ लंदन में भी इस रैली के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार लंदन के मेयर सादिक खान ने इस रैली को करने के लिए मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि ये रैली 3 बजे से 6 बजे तक की गई थी। इस दौरान लंदन में रह रहे भारतीय भाईचारे के लोगों को लंदन में रैफरेडम 2020 रैली का विरोध किया।

referendum 2020

गौरतलब है कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य ये था कि पंजाब की स्वतंत्रता के लिए रेफरेंडम को लेकर जागरूकता फैलाना था। पर इस रैली का हर जगह विरोध हुआ। इतना ही नहीं लंदन में भी इस रैली का विरोध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *