20 साल के पंजाबी नौजवान के पास से 20 करोड़ की हेरोइन बरामद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार जहां पंजाब के नौजवानों को नशे से दूर करने में लगी हुई तो वहीं पंजाब के नौजवान नशे के दलदल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार जहां पंजाब के नौजवानों को नशे से दूर करने में लगी हुई तो वहीं पंजाब के नौजवान नशे के दलदल में इतने फंस गए है कि वो निकलने के लिए बिल्कूल भी तैयार नहीं है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है जहां पर एक 20 साल के नौजवान के पास से नशा बरामद हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार युवक को 4 किलो हेरोइन  सहित गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने लुधियाना में नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान उन्होने एक नौजवान को रुकने का इशारा किया तो वो रुकने की जगह भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा किया तो पुलिस को उसके पास से एक किलो हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए।

HEROINE

साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि पकड़ा गया नौजवान तरनतारन का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस नौजवान से पुछताछ कर रही है और पकड़ी हुई हेरोइन की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *