ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जांलधर और मोगा पुलिस ने मिलकर 72 क्विंटल भुक्की के साथ भरी 180 बोरियां को पंजाब लेकर आ रहे रैकेट का पर्दाफार्श करने में सफलता हासिल की है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी कि बड़े पद्दर पर एक गिरोह भारी मात्रा में भुक्की को लेकर आ रहा जिसके बाद पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के बाद इस गिरोह के मुखी जगदेव सिह उर्फ देबन को उसक साथियों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनको सूचना मिली थी कि सभी श्री आनंदपुर साहिब में है इसके बाद उन्होने छापेमारी के दौरान गिरोह के मुखी सहित उसके साथियों को गिरफ्तार किया इस दौरान पुलिस ने 25 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


