ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्जा माफ कर देंगे। पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब में किसानों की खुदकुशी करने का सिलसिला लगातार जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम भी लागू की। पर इस स्कीम के लागू हो जाने के बाद भी पंजाब में किसान खुदकुशी होने का सिलसिला थमा नहीं।
बल्कि औऱ बढ़ गया था। किसान पहले कर्ज के कारण खुदकुशी कर रहे थे उसके बाद जब कर्ज माफी स्कीम लागू हुई तो भी किसान खुदकुशी कर रहे थे। अधिकारत किसानों का नाम स्कीम में ना आने के कारण किसानों की खुदकुशियों का कारण बन गया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय किसान युनियन ने किसान खुदकुशियों को लेकर रिपोर्ट जारी की है।
जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 30 दिनों के अंदर करीब 34 किसानों ने आत्महत्या की है। इस आंकड़ों के बाद साफ पता चल रहा है किसानों की मौत की गिनती दिनों की गिनती पर भारी पड़ गई है। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि अकेले पंजाब का आंकड़े की बात की जाए तो पंजाब में किसानों की गिनती इससे भी ज्यादा की हो सकती है।
जी हां सूत्रों से पता चला है कि 485 दिनों में करीब 709 किसानों ने मौत को गले लगाया है। गौरतलब है कि पंजाब के अन्नदाता कर्ज के कारण खुदकुशी कर रहे है और पंजाब के नौजवान नशे के कारण आत्महत्या कर रहे है। जिस कारण पंजाब का भविष्य मिट्टी में मिलता हुआ नजर आ रहा है।



