कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज्य में 709 किसानों ने लगाया मौत को गले- सूत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्जा माफ कर देंगे। पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब में किसानों की खुदकुशी करने का सिलसिला लगातार जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम भी लागू की। पर इस स्कीम के लागू हो जाने के बाद भी पंजाब में किसान खुदकुशी होने का सिलसिला थमा नहीं।

farmer suicide

बल्कि औऱ बढ़ गया था। किसान पहले कर्ज के कारण खुदकुशी कर रहे थे उसके बाद जब कर्ज माफी स्कीम लागू हुई तो भी किसान खुदकुशी कर रहे थे। अधिकारत किसानों का नाम स्कीम में ना आने के कारण किसानों की खुदकुशियों का कारण बन गया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय किसान युनियन ने किसान खुदकुशियों को लेकर रिपोर्ट जारी की है।

farmer suicide

जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 30 दिनों के अंदर करीब 34 किसानों ने आत्महत्या की है। इस आंकड़ों के बाद साफ पता चल रहा है किसानों की मौत की गिनती दिनों की गिनती पर भारी पड़ गई है। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि अकेले पंजाब का आंकड़े की बात की जाए तो पंजाब में किसानों की गिनती इससे भी ज्यादा की हो सकती है।

farmer suicide

जी हां सूत्रों से पता चला है कि 485 दिनों में करीब 709 किसानों ने मौत को गले लगाया है। गौरतलब है कि पंजाब के अन्नदाता कर्ज के कारण खुदकुशी कर रहे है और पंजाब के नौजवान नशे के कारण आत्महत्या कर रहे है। जिस कारण पंजाब का भविष्य मिट्टी में मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *