मोगा में एक और पंजाबी नौजवान को नशे ने निगला !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने पंजाब में नशे को लेकर बड़े बड़े फैसले लिए यहां तक कई अधिकारियों को इस नशे के कारण सस्पेंड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने पंजाब में नशे को लेकर बड़े बड़े फैसले लिए यहां तक कई अधिकारियों को इस नशे के कारण सस्पेंड भी कर दिया गया है। पर पंजाब सरकार के सभी फैसले और सख्ती भरे कानूनों की पोल उस समय खुल गई जब पंजाब में नौजवानों की मौत का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बल्कि लगातार नौजवानों की नशे के कारण मौत हो रही है।

gurdaspur drugs

पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में नशे के सप्लाई नहीं हो रही है जिस कारण नौजवानों की मौत हो रही है पर पंजाब के नौजवानों की मौत नशे के ओवरडोज के कारण ही हो रही है। जिस कारण पंजाब सरकार के सवालों के घेरे में घिर गई है। ऐसा ही एक और पंजाब के नौजवान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है बता दें कि मोगा का रहने वाला 22 साल के नौजवान की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हो गई है जिस कारण नौजवान के घर में मातम का माहौल बना हुआ है।

youth

मिली जानकारी अनुसार मृतक नौजवान की पहचान 22 साल के राजकूमार के नाम से हुई है। राजकूमार की मोबाइल की दुकान थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा चिट्टे का आदी था और उसके दोस्त ने ही उसको नशे का टीका दिया था जिसको लगा कर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *