पैसों और गहनों के लिए लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, एक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है जिस कारण लुटेरे लगातार लूट की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है जिस कारण लुटेरे लगातार लूट की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे है। लुटेरे पैसों के लिए कुछ भी करने और किसी भी हद तक गुजरने के लिए भी तैयार रहते है। ऐसा ही मामला नवांशहर के गांव बेगमपुरा से सामने आया है जहां पर 6-7 लुटेरों ने लाखों की नकदी और सोना लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार 6-7 लुटेरों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए हमला किया। उन्होने घर के मैंबरों पर रॉड के साथ हमला कर दिया इस दौरान घर के मालिक की मौत हो गई जबिक दो लोग घायल हो गए।

dead

वहीं दूसरी तरफ लुटेरों ने घर में रखा नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ितों ने बताया कि लुटेरों की भाषा से वो पंजाबी नहीं बल्कि बिहारी लग रहे थे। फिलहल पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है जब लुटेरों ने इस तरह की खतरनाक बारदात को अंजाम ना दिया है और इससे पहले भी लुटेरों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस की सुस्ती के कारण वो इन लुटेरों को पकड़ नहीं पाए।

robber attack

अब देखना होगा पुलिस इन लुटेरों को कब अपने शिकंजे में करती है और भविष्य में इस तरह की वारदातें ना हो उसको लेकर किस तरह के कानून बनाती है। इस तरह की वारदातों के सामने आने के बाद साफ पता चलता है लुटेरों में पुलिस का बिल्कूल भी खौफ नहीं है तभी वो बेखौफ होकर किसी भी खतरनाक वारदात को अंजाम दे देते है। पर पुलिस को इस तरह की लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *