ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर हो या फिर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा इन सभी को पंजाब पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ा। गैंगस्टर विक्की गौंडर के हुए एनकाउंटर के बाद पंजाब के गैंगस्टरों में पुलिस को लेकर काफी दहशत फैल गई थी जिस कारण पुलिस की गोली से बचने के लिए कई गैंगस्टरों ने आत्मसमपर्ण कर दिया था। पर इसके बाद समय बीतने के साथ साथ गैंगस्टरों ने फिर से पुलिस की नाक में दम करना शुरू कर दिया। पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमिश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया।
जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू हो गई और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को लेकर काफी सख्ती बरत रही है जिस कारण गैंगस्टर पुलिस के शिकंजों से बच नहीं पा रहे है। गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस सख्त कार्रवाई कर दबोच रही है। जिसके बाद गैंगस्टरों में पुलिस की गोली के कारण दहशत फैल गई है।
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमिश वर्मा पर हमला करने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने कई अहम खुलासे किए। फिलहाल गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को रुपनगर में लाया गया वहां पर उसको पुलिस ने 14 दिन के रिमांड में रखा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान भी गैंगस्टर दिलप्रीत कई अहम खुलासे कर सकता है। वहीं दूसरी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
बता दें कि पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथी और शार्पशूटर आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। शार्पशूटर आकाश ने ही परमीश वर्मा पर हमला किया था। जिस कारण पुलिस को 21 साल के शार्पशूटर की काफी समय से तालाश थी। गौरतलब है कि आकाश ने महज 17 साल की आयू में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। पुलिस का कहना है कि आकाश पर करीब 13 डकैती के मामले और 5 कत्ल के मामलों के साथ साथ लुटपाट के मामले दर्ज है।
पुलिस के कब्जे में आने से पहले आकाश ने रूपनगर में एक श्रद्धालू से हथियार के बल पर कार लेकर फरार हो गया था जिस कारण पुलिस उसका लगातार पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए आकाश और पुलिस की तरफ से गोलीबारी भी हुई जिस कारण आकाश जख्मी हो गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान पुलिस ने उसके पास से विदेशी हथियार भी बरामद किया। कहा जा रहा है कि शार्प शूटर आकाश का रिंदा गैंग के साथ भी काफी करीब था। फिलहाल आकाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उसकी हालत में सुधार आने के बाद भी अगली कार्रवाई की जाएगी।





