ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया | राशिद ने रेजीडेंसी रोड स्थित शेर-ए-कश्मीर म्यूनिसिपल पार्क से मार्च शुरू किया था | उन्हें प्रेस इन्क्लेव क्षेत्र पहुंचने से पहले कुछ समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया | विधायक ने कहा कि यह प्रदर्शन युवक मुरफद शाह की योजनाबद्ध हत्या के विरोध में था |
जिसे पिछले सप्ताह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के जम्मू निवास पर सुरक्षाबलों ने मार गिराया था | पुलिस ने कहा था कि युवक ने सुरक्षा घेरे का उल्लंघन किया था | हालांकि मृतक के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था।
विधायक इंजीनियर राशिद को पुलिस ने हिरासत में लिया
मुरफद शाह की योजनाबद्ध हत्या को लेकर प्रदर्शन
फारूक अब्दुल्ला के जम्मू निवास पर मारा था
मुरफद शाह की योजनाबद्ध हत्या को लेकर प्रदर्शन
Watch Video
https://youtu.be/A7_MclK1Xe8
