ओवरलोड ट्रक ने कुचला स्कूली छात्र, ट्रक चालक मौके पर ही फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में एक ओवरलोड ट्रक साइकिल सवार स्कूली छात्र के सिर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में एक ओवरलोड ट्रक साइकिल सवार स्कूली छात्र के सिर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई | हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके पर ही फरार हो गया | यह दर्दनाक हादसा बहादुरगढ़ की बराही रेलवे फाटक  के पास हुआ | घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची | मृतक छात्र की पहचान बहादुरगढ़ के लाइनपार निवासी नितिन के रूप में हुई है |

नितिन अपने माता पिता का एकलौता बेटा था और वह बहादुरगढ़ के न्यू ईरा स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था | फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों के बयान के आधार पर  ट्रक को भी अपने  कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूल संचालक और स्थानीय लोगों ने शहर के बीचोबीच से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने की गुहार लगाई है।

ओवरलोड ट्रक ने कुचला स्कूली छात्र

ट्रक चालक मौके पर ही फरार

माता पिता का एकलौता बेटा था नितिन

‘ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने की लगाई गुहार’

Watch Video

https://youtu.be/x186cXD9xeQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *