ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले कई अहम वादें किए थे पर सत्ता हासिल करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के वादों पर धूल बिछती हुई नजर आ रहे है। गौरतलब है कि पंजाब में से नशे को दूर करने की बात कही गई थी। पर अब भी नशे के कारण युवाओं की और किसानों की मौत हो रही है। इसके अलावा पंजाब सरकार की सख्ती का भी कही पर भी असर दिखने को नहीं मिलता है।
जी हां पंजाब की जेलों में से लगातार फोन बरामद हो रहे है। पंजाब सरकार का कानून बस हवा में ही नजर आ रहा है। जेल में बंद कैदी आराम से फोन का इस्तेमाल कर रहे है और उन पर पंजाब सरकार के किसी तरह के कानून का कोई असर नहीं दिख रहा है। इतना ही नहीं पंजाब सरकार के नशे के दावे भी खोखले नजर आ रहे है। जेलों में नशे के पदार्थ तक सप्लाई हो रहे है। जी हां Bathinda की जेल में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने जेल में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल और 72 बीड़ीयों के बंडल म बरामद किए। जिसके बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ रहे है। सूत्रों से पता चला है कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 6 के खिलाफ मामला भी दर्ज कर किया गया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस नशे के पदार्थ और मोबाइल को आटे की बोरियों में छिपा कर लेकर गए थे।


