ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सावन का महीना पावन महिना होता है और इस दिन भगवान शिव की उपासना की जाती है। इस महीने शिवभक्त भगवान शिव की अराधना करने में चुर रहते है। गौरतलब है कि इस महीने सड़क पर कावड़ियों का सैलाब सड़को पर देखने को मिलता है।
हजारों की संख्या में शिवभक्त श्रद्धालू जल लाकर भगवान शिव पर अर्पित करते है। मंदिरों के बाहर शिव भक्तों की लंबी लंबी कतारों से कावड़ियों की श्रद्धा का पता चलता है। लोग कावडियों के लिए जगह जगह लंगर लगाते है और उनके दर्शन करते है। बता दें कि इन कावड़ियों के बीच गोल्डन बाबा का अलग ही अंदाज देखने को मिलत है। गोल्डन बाबा करोड़ो रुपयों का सोना पहनकर कावड़ यात्रा करने के लिए निकलते है।
अपनी यात्रा के दौरान उन्होने अपनी एक रात सड़क पर गुजारी है और इस दौरान उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। दिल्ली पहुंच कर उन्होने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं दूसरी तरफ बाबा का कहना है कि उनकी यात्रा में करीब सवा करोड़ का खर्च हुआ है। गोल्डन बाबा ने कभी 12 किलो, कभी 16 किलो सोना पहन कर यात्रा करते है इस बार उन्होने 20 किलो का सोना और 27 लाख की घड़ी पहनकर उन्होने कावड़ यात्रा की। गौरतलब है कि गोल्डन बाबा ने क्राइम के रिकोर्ड को छिपाने के लिए गोल्डन बाबा के रूप में संन्यास ले लिया था।


