ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के लाइन निर्माता और अभिनेता दर्शन औलख के साथ जायदाद के सौदे पर हुई बड़ी ठगी हो जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि दर्शन औलख ने एक हरचंद सिंह नाम के व्यक्ति के साथ नयागांव जायदाद खरीदने के संबंधी संपर्क किया था उसके साथ उन्होने 8 मार्ले की जगह 42 लाख रूपए में बेचने को तय हुआ था।
साथ ही हरचंद ने इस जमीन की रजिस्ट्री करवा देने के लिए भी कहा था। पर जब उन्होने इस जमीन को देखा तो ये 8 मार्ले से भी कम निकली। इतना ही नहीं ये जगह नाले की जगह निकली।
वहीं दूसरी तरफ जब दर्शन औलख ने हरचंद से बात की तो उसने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया। जिस कारण दर्शन औलख ने हरचंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है और इंसाफ की मांग की है।





