ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनो गुरदासपुर के गांव जोगोवाल जट्टा में 8 वर्षीय मसीह भाईचारे की बच्ची का कत्ल होने का मामला सामने आया था | परिजनो ने गुम बच्ची की पुलिस में दर्ज करवाई थी पर बच्ची का शव गांव के ही एक बंद घर से बरामद कर लिया गया था और पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक लड़के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था |
आज परिजनो ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने बाकी लोगों को छोड़ दिया है जिसके चलते मसीह भाईचारे के लोगों ने 3 घंटे नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया | मौके पर पहुंचे कर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और एस.एस.पी गुरदासपुर ने मसीह भाईचारे के लोगों को आश्वाशन दिया कि जो भी इस केस के दोषीयों को सजा दी जाएगी ।
Watch Video
https://youtu.be/oIfWASkCdEI
