ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जहां सरकार नशे को खत्म करने में लगी हुई है तो वहीं नशा तस्कर भी नशे की तस्करी करने के अलग अलग ढंग अजमा रहे है। पर वो फिर पुलिस की मुस्तैदी नजर से बच नहीं पा रहे है।
ऐसे पंजाब पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए राजस्थान से पंजाब में नशा तस्करी करने वाले गिरोह का दबोच कर उनके काले कारनामों पर अपना शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है।
सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने केले लेकर जा रहे ट्रक में से 180 बोरियां चूरा पोस्त सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि कुछ लोग राजस्थान से भारी मात्रा में नशा पंजाब में ले कर आ रहे है।
जिस कारण पुलिस ने छापे मारी कर ट्रक से में 180 बोरियां चूरा पोस्त की बरामद की। फिलहल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पंजाब में नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस लगातार अपना शिकंजा कस रही है पर नशा तस्कर अपनी तस्करी करने से बाज नही आ रहे है।
फिर पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी नजर इन नशा तस्करों पर रख रखी है और उनका पर्दाफार्श कर रही है।





