पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, पाकिस्तान की ओर से दागे जा रहे मोर्टार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पा‌किस्तानी आर्मी अभी तक आम चुनाव में मशगूल थी तभी तो पाकिस्तान ने आम चुनावों के बाद ये पहली बार सीजफायर तोड़ा।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पा‌किस्तानी आर्मी अभी तक आम चुनाव में मशगूल थी तभी तो पाकिस्तान ने आम चुनावों के बाद ये पहली बार सीजफायर तोड़ा। अभी वहां नई सरकार भी नहीं बनी है लेकिन सेना ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर बॉर्डर पर सीज़फायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार देर रात को नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर में गोलीबारी की गई।

indian army

पाकिस्तान की ओर से अभी भी मोर्टार दागे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को ही पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। जो अभी तक जारी है। ये 2003 के समझौते के पास पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस इलाके में इस प्रकार मोर्टार दागे हैं और भारत की सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया गया है। आर्मी में सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। पाकिस्तान की कोशिश है कि एक तरफ वह भारतीय सेना का ध्यान गोलीबारी कर भटकाए ताकि आतंकी हिंदुस्तान में घुसपैठ कर पाए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से इस साल भी कई दफा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। अभी मई महीने में ही पाकिस्तान ने कई दिनों तक लगातार सीजफायर तोड़ा था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने खुद अपील कर इसे रोकनी की बात कही थी।

Watch Video

https://youtu.be/zL6EcEELscg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *