राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव का मामला: SAD-BJP में उम्मीदवार पर मतभेद- सूत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्यसभा में उपसभापति के उम्मीदवार को लेकर एनडीए में घमासान शुरू हो गया है । राज्यसभा में उपसभापति के लिए एनडीए की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्यसभा में उपसभापति के उम्मीदवार को लेकर एनडीए में घमासान शुरू हो गया है । राज्यसभा में उपसभापति के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार जेडीयू सांसद हरिवंश को बनाये जाने से एनडीए की दो सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियां अकाली दल और शिवसेना नाराज हैं ।

दरअसल अकाली दल को उम्मीद थी राज्यसभा में एनडीए का उपसभापति का उम्मीदवार उनका होगा । आपको बता दें कि अकाली दल से नरेश गुजराल का नाम चर्चा में था लेकिन अंतिम समय पर बीजेपी ने जेडीयू के सांसद हरिवंश को उम्मीदवार बना दिया जिससे अकाली दल में नाराजगी हैं ।

जिसे लेकर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबिर सिंह बादल की अध्यक्षता में अकाली दल के संसदीय दल की बैठक केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के घर पर हुई । सूत्रों की मानें तो अकाली दल 9 अगस्त को राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में गैरहाजिर भी रह सकती है । सुखबीर बादल ने बुधवार को एक बार फिर अपनी पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई है ।

Watch Video

https://youtu.be/xzBqnjWUngw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *