ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तीज के त्यौहार पर शिरकत की। इस दौरान बिट्टू ने कार्यक्रम में महिलाओं के संग जमकर भांगड़ा डाल कर त्यौहार मनाया। इस दौरान सभी महिला पार्षद पंजाबी ड्रेस में तैयार होकर स्टेज पर गिद्दा पेश करती नजर आई।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने त्यौहार का लुफ्त उठाया। गौरतलब है कि सावन के महीने में तीज के त्यौहार का पंजाब में बड़ा महत्व है और इस त्यौहार को पंजाबी बड़ी धूमधाम से मानते है। इसमें महिलाएं पंजाबी सभ्याचार के हिसाब से गिद्दा भंगड़ा और बोलियां प्रस्तुत करती हैं।
सांसद बिट्टू ने कहां के यह त्यौहार आपसी नफरत को दूर करने का संदेश देता है और पंजाब के लोग सभी त्यौहार मिल जुलकर एक साथ इकट्ठे होकर मनाते हैं जिससे लोगों में आपसी बैर विरोध दूर होता है।


