ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशों में सिखों के साथ हो रहे नस्लीय हमले की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक और मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आया है जहां पर सिख व्यक्ति के साथ अज्ञात लोगों ने नस्लीय टिप्पणी की साथ ही उसको अपने देश वापिस जाने की धमकी भी दी।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि 50 साल के सिख व्यक्ति के साथ कई बार मारपीट भी की गई और साथ ही ये भी कहा गया है कि वो अपने देश में उनका स्वागत नहीं करते है और अपने देश वापिस चले जाओ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में काफी संख्या में सिख रहते है और कैलिफोर्निया में काफी समय से सिखों के साथ नस्लीय हमले की वारदातें बढ गई है।

