संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव का हुआ निधन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संत निरंकारी मिशन की पांचवीं सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज का निधन हो जाने की खबर प्राप्त हुई है। जिस कारण उनके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संत निरंकारी मिशन की पांचवीं सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज का निधन हो जाने की खबर प्राप्त हुई है। जिस कारण उनके अनुयायियों में शौक का माहौल छा गया है।

satvinder kaur

मिली जानकारी अनुसार माता सविंदर कौर ने दिल्ली के बुराड़ी में अपने जीवन की आखिरी सांस ली। सूत्रों से पता चला है कि वो कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी जिस कारण वो काफी समय से बीमार चल रही थी।

sudhiksha

गौरतलब है कि माता सविंदर कौर ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी सुदिक्षा को संत निरंकारी मिशन की जिम्मेदारी सौंपी थी। साथ ही उन्होने ये भी कहा था कि संत निरंकारी मिशन के लिए उन्हे बहुत कुछ करना है जो अब सुदिक्षा पूरा करेंगी। फिलहाल माता सविंदर कौर के पार्थिव शरीर के आखिर दर्शनों के लिए लोगों का आना जाना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *