सुखपाल खैरा नहीं छोड़ रहे सरकारी कोठी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी हाइकमान ने सुखपाल खैरा को विपक्ष नेता के पद से हटा कर हरपाल चीमा को नया नेता विपक्ष बना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी हाइकमान ने सुखपाल खैरा को विपक्ष नेता के पद से हटा कर हरपाल चीमा को नया नेता विपक्ष बना दिया है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने सुखपाल खैरा को दी सारी सुविधाए सरकारी कोठी और गाड़ी को वापिस लेने के साथ साथ गनमैनों की भी संख्या 18 से घटाकर 4 कर दी है। पर सुखपाल खैरा सरकारी कोठी इतनी पसंद आ गई है की वो कोठी छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं |

sukhpal khaira

जी हां सूत्रों से पता चला है कि सुखपाल खैरा सरकारी कोठी को नहीं छोड़ रहे है जिसके कारण पंजाब सरकार ने उनको चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वो 10 अगस्त तक इस कोठी को नहीं खाली करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सुखपाल खैरा ने नेता विपक्ष पद से हटाए जाने के बाद 2 अगस्त को अपने विरोधियों के खिलाफ कन्वेशन की। इस दौरान उन्होने हरपाल चीमा को नेता विपक्ष मानने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उन्होने कन्वेशन के दौरान 6 प्रस्ताव भी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *