ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के गांव मिठापुर में एक किसान ने जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी अनुसार ये किसान बहुत शराब पीता था और काफी समय से वो कह रहा था कि वो शराब पीनी छोड़ देगा पर उसने ऐसा नहीं किया।
एक दिन जब उसके भाईयो ने देखा कि वो नशा करके लेटा हुआ था तो उसने अपने भाईयों को कहा उसने वो पीया जिससे वो हमेशा के लिए नशा छोड़ देगा। इसके बाद किसान के भाई अस्पताल लेकर गए वहां पर किसान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कहा जा रहा है कि किसान गलती से कीड़े मारने वाली दवाई पी ली है। खैर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

