ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक घर में से एक युवती की लाश अलमारी से मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार युवती अपने प्रेमी रहीश के साथ लिव इन रिलेशनशीप मे रह रही थी। रहीश ने ही युवती का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को अलमारी में छिपा दिया।
फिर पुलिस को खुद ही उसने ये जानकारी दी कि उसकी पत्नी का किसी ने कत्ल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले पर कार्रवाई करते हुए युवती की लाश को उसी फ्लैट की अलमारी से बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने रहीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्तारी मे आने के बाद रहीश ने बताया कि उसने तीन कारणों के कारण उसने युवती नीता का कत्ल किया था।
नीता उस पर शादी का दबाव पा रही थी और साथ ही वो चाहता था कि वो फ्लैट को उसके नाम पर कर दें साथ ही उसको नीता का किसी दूसरे लड़कों के साथ बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जिस कारण उसने नीता का कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रहीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


