बाप का नशा पूरा करते-करते बेटी के सिर में पड़ गए कीड़े

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  नशा किस कदर लोगों पर हावी है इस बात का अंदाजा आप यमुनानगर से आए ताजा मामले से लगा सकते है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  नशा किस कदर लोगों पर हावी है इस बात का अंदाजा आप यमुनानगर से आए ताजा मामले से लगा सकते है जहां एक युवक नशे की लत का इतना आदि था की नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी और 11 साल की मासूम बेटी से भीख मंगवानी शुरू कर दी।BIKHघर में एक पुरुष की जिम्मेवारी होती है कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को हर खुशी दे, लेकिन यमुनानगर में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। यमुनानगर में एक व्यक्ति अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी और बेटी से भीख मंगवाने का काम करता था। भीख मांगने के दौरान उसकी बेटी घायल हो गई, लेकिन उसने अपनी घायल बेटी का इलाज भी नहीं कराया। इस कारण से उसके सिर की चोट में कीड़े पड़ गए। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब किसी ने इस बारे में चाइल्ड लाइन को टेलीफोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 11 साल की बच्ची का रेस्क्यू किया। चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर भानु प्रताप ने बताया कि बच्ची के हाल और उसके सिर में चल रहे कीड़े देखकर टीम भी चकरा गई। पूरे घर में बदबू ही बदबू थी।BHANUचाइल्ड लाइन की डायरेक्टर अंजू वाजपेयी ने कहा कि चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम वहां गई और बच्ची का रेस्क्यू किया गया। बच्ची के पिता नशे के आदि है दिमागी हालात भी ठीक नही है।ANJU BAJPAIफिलहाल चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची का रेस्क्यू कर उसे ईलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा है इसके बाद उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर बच्ची की कॉउंसलिंग कर उसे छछरौली बालकुंज भेजा जाएगा, लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि नशा आखिर कब खत्म होगा ? कब तक नशे की भेट परिवार को चुकानी होगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *