इनेलो ने लोगों के कारोबार बंद करवाने का किया काम-राजकुमार सैनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी अपने लोकतंत्र सुरक्षा मंच को राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी अपने लोकतंत्र सुरक्षा मंच को राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। दो सितंबर को वो पानीपत में रैली कर पार्टी की विधिवत् घोषणा करेंगे। सिरसा पंहुचे सांसद राजकुमार सैनी ने मीडिया से रुबरु होते हुए अपनी बनाई जाने वाली पार्टी को लेकर कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच को राजनीतिक पार्टी के रुप में स्थापित करने जा रहे है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी का न्यौता लेकर सांसद सैनी सिरसा पहुंचे। अलग-अलग हलकों में उन्होंने विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया। सैनी ने अपनी भविष्य की राजनीति के पत्ते खोले और स्पष्ट किया कि वो भाजपा सांसद के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के माध्यम से उनकी अगली राजनीतिक लड़ाई शुरू होने जा रही है।bjp-mp-rajkumar-sainiसांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो के प्रस्तावित बंद पर भी कटाक्ष किया। सैनी ने कहा कि इनेलो ने सदैव लोगों के काम धंधे बंद करवाने का ही काम किया है। साथ ही उन्होंने अशोक तंवर के राजनीतिक आंदोलनों पर भी निशाना साधा। सांसद ने कहा कि अशोक तंवर अपने ऊपर हुए हमले में भी कोई न्याय नहीं करवा सके तो ऐसे में वे आम लोगों के लिए क्या न्याय करवाएंगे ? फिलहाल देखना होगा कि राजकुमार सैनी अपनी पार्टी को लेकर अब किस तरह की रणनीति अपनाते है सत्ता में शुमार होने के लिए ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *