दुष्यंत चौटाला ने संसद में क्यों कहा जित दूध दही का खाना…?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2018 का समर्थन करते खेल विश्वविद्यालय का पहला रीजनल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2018 का समर्थन करते खेल विश्वविद्यालय का पहला रीजनल सेंटर हरियाणा में बनाने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने पटियाला के एनआईएस और ग्वालियर के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन का जिक्र करते हुए सरकार की ओर से मणिपुर में उठाए गए कदम का स्वागत किया। दुष्यंत ने कहा कि हरियाणा खेलों में देश भर में पहले स्थान पर है। पिछले तीन ओलंपिक में टेलेंट हरियाणा से आया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/309830079582860/

लोकसभा में बोलते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सन 2000 में ओम प्रकाश चौटाला खिलाड़ियों के लिए पालिसी लेकर आए थे, लेकिन अब खिलाड़ियों को 6-6 करोड़ तक की पुरस्कार राशि दी जा रही है। दुष्यंत ने इसे एक अच्छा कदम बताते हुए इंटर यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी पालिसी बनाने की मांग की।DUSHYANTदुष्यंत लोकसभा उपाध्यक्ष की ओर से रोके जाने के बाद भी नहीं रुके। इस दौरान दुष्यंत ने हरियाणा के लिए मशहूर कहावत कहकर खेल मंत्री से यूनिवर्सिटी का सेंटर हरियाणा में खोले जाने की फिर से मांग की।dushyantदेश के सबसे युवा सांसद होने के साथ दुष्यंत चौटाला लगातार संसद में हरियाणा के हित की आवाज उठा रहे है, लेकिन देखना होगा कि क्या केंद्रीय खेल मंत्री मनीपुर में खोली जाने वाली खेल यनिवर्सिटी के सेंटर को हरियाणा में खोलकर उनकी इस मांग को पूरा करेंगे। यदि बीजेपी सरकार दुष्यंत की इस मांग को पूरा करती है तो कहीं न कहीं आने वाले चुनाव में उसे हरियाणा में इसे लेकर फायदा भी हो सकता है। खैर देखने वाली बात होगी की सरकार इनेलो सांसद की इस मांग पर कितना ध्यान देती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *