ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के घर में एक व्यक्ति गाड़ी सहित घुस आया।
जिस कारण व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की तो इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सुरक्षा घेरे को तोड़ कर व्यक्ति गाड़ी को घर के अंदर ले गया था।
फिलहाल सुरक्षाबलों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है।








