ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में सरकार नशे को खत्म करने के लिए अलग अलग मुहिम चला रही है वहीं दूसरी तरफ नशा तस्कर नशे की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर लोग नशा तस्करों से परेशान है। बता दें कि मोची इलाके के रहने वाले लोग नशा बेचने वालों से काफी परेशान है जिस कारण उन्होने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी है पर पुलिस ने इस मामले के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी अनुसार इलाकावासियों का कहना है कि उनके इलाके में काफी समय से नशा बिक रहा है जिस कारण उन्होने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी। शिकायत दर्ज करवा देने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण उन्होने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कर्रवाई करने की बात कर रही है और दूसरी तरफ इस तरह की बात सामने आने के बाद सरकार पर कई तरह के सवाल उठते है कि आखिर पंजाब सरकार नशे के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई कर रही है।


