ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना शहर के ताजपुर रोड़ पर पड़ते किशोर नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर तीन लोगों का कत्ल हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर नगर में उस व्यक्त हड़कंप मच गया जब इलाके में ट्रिपल मर्डर होने की बात सामने आई। घर में दो बच्चों सहित उनकी एक बुजुर्ग नानी की हथौड़े से वार कर कर बड़ी बेहरमी से कत्ल कर दिया गया है।
आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से हथौड़े मार कर तीनों की हत्या की है। गौरतलब है कि घर से करीब 40 हजार रूपए की नकदी भी गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर के ही एक सदस्य ने लूट की नीयत से इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है।
साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का भाई उसके घर आता जाता रहता था और उसको पता था कि घर में 40-50 हजार रूपए होते है। जब उसने पैसों पर अपना हाथ साफ करना चाहा था तो उसको बच्चों ने देख लिया जिस कारण उसने उनका कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।


