किकी का वायरल फीवर, चलती कार से उतरकर करते हैं डांस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो इन दिनों वायरल हो रहे उस वीडियो के बारे में तो आप जरूर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो इन दिनों वायरल हो रहे उस वीडियो के बारे में तो आप जरूर जानते होंगे | जो एक नया डांस चैलेंज लेकर आया है | जिसका नाम है किकी चैलेंज और इस चैलेंज का इतना असर हुआ है कि पूरी दुनिया में ये डांस चैलेंज छा गया है | लेकिन अब इस डांस चैलेंज ने बड़ी समस्याएं भी खड़ी कर दी हैं | देखते रहिए किकी का वायरल फीवर

 किकी का वायरल फीवर जी हां ये हम इसलिए कह रहे हैं | क्योंकि किकी डांस चैलेंज का फीवर इस कद्र लोगों के सिर पर सवार है | हर कोई इस डांस चैलेंज को एक्सेप्ट कर रहा है और फिर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है |

किकी चैलेंज का फितूर इस कद्र लोगों पर हावी हुआ है कि हर कोई इसे एक्सेप्ट कर रहा है | जिससे की बड़े हादसे होने की भी खबरें हैं | वहीं पुलिस ने भी अब इस चैलेंज को लेकर एडवाइजरी जारी की है | भारत में ही नहीं बल्कि स्पेन, अमेरिका, मलेशिया और यूएई में लोग इस चैलेंज को स्वीकार कर रहे हैं और दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं | अब हाल ये है कि इन देशों की पुलिस को एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ गई है

विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत की पुलिस भी इस किकी चैलेंज से मुश्किल में है और अब पंजाब के बाद यूपी पुलिस लोगों में जागरूकता फैला रही है | जिसके लिए सोशल मीडिया को ही साधन बनाया गया है वहीं पंजाब के युवाओं का इस किकी चैलेंज को लेकर क्या कुछ कहना है वो भी आपको दिखाते हैं…ये रिपोर्ट देखिए….

Watch Video

https://youtu.be/mdGcV4DxBBo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *