बिल्डरों ने सरकार के साथ मिलकर किया करोड़ों का घोटाला-आप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी ने बिल्डरों को निशाने पर लेते हुए बिल्डरों पर लोगों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आम आदमी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी ने बिल्डरों को निशाने पर लेते हुए बिल्डरों पर लोगों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने गुरूग्राम में पीसी कर बिल्डरों पर लोगों के साथ धोखाधडी कर 1230 करोड के घोटाले का आरोप लगाया हैं। आप पार्टी का आरोप हैं कि बिल्डर बायर्स से ईडीसी के नाम पर जम कर लूट कर रहे है जिसकी शिकायत गुरूग्राम से लेकर चण्डीगढ़ तक के अधिकारियों को करने के बाद भी लूट थमने का नाम नही ले रही हैं। बात की जाए अगर घोटाले की तो घोटाले में गुरूग्राम के सेक्टर 104 और सेक्टर 107 में बिल्डरो ने करीब 1230 करोड का घोटाला किया हैं, जिसमें सरकार भी मिली हुई हैं।aap pcआप पार्टी का आरोप हैं की एर्फोडेबल हाउसिंग के नाम पर सरकार की शह से बिल्डर बायर्स को लूट रहे हैं और करीब 1230 करोड का घोटाला अब तक हो चुका हैं। आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधीर यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से एफोर्डेबल हाउसिंग में ईडीसी के नाम पर 4 हजार रूपये प्रति स्केयर सरकार ने रेट निर्धारित कर रखे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी बिल्डर लगातार बायर्स से 40 हजार से 50 हजार रूपये पर स्केयर वसूल कर रहे हैं।वहीं आम आदमी पार्टी मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कहती हुई नजर आई। फिलहाल देखना होगा कि बिल्डरों पर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या रुख अपनाती है ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *