ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर जिले के अजनाला शहर में 14 वर्षीय एक स्कूली छात्रा को उसके रिश्तेदारों सहित कुछ युवकों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और सामूहिक रूप से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस की माने तो पीड़िता के माता-पिता की ओर से दायर एक शिकायत के मुताबिक लड़की को 27 जुलाई को अगवा किया गया था। लड़की को रमन और उसके भाई रूबी, सुखदेव सिंह और रणदीप सिंह ने कथित तौर पर अगवा कर लिया।
यह घटना उस समय हुई जब लड़की स्कूल से घर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आरोपियों को पकडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

